DM की कार से भीषण हादसा, DM की तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को कुचला, 3 लोगों की मौत..

बिहार: बिहार के मधेपुरा से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मधेपुरा डीएम की गाड़ी से कुचल कर 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए हैं। बता दें कि हादसा उस वक्त हुआ जब डीएम की गाड़ी मधेपुरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर गाड़ी की चपेट में ले लिया। मौके पर ही एक मजदूर, महिला और बच्चे की मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद से डीएम विजय प्रकाश मीणा और ड्राइवर कार छोड़कर भाग गए।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

 

 

 

 

डीएम की कार ने पांच लोगों को कुचला
घटना फुलपरास थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ और हादसे के तुरंत बाद डीएम और उनके स्टाफ मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी ने पहले महिला और बच्चे को टक्कर मारी और बाद में एनएच-57 पर काम कर रहे मजदूरों को टक्कर मार दी। मजदूर राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जिसमें एक की मौत हो गई।

 

 

 

 

हादसे में तीन लोगों की मौत
इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हुई है। जिसमें में 27 वर्षीय गुरिया देवी और उनकी 7 वर्षीय बेटी भी शामिल हैं। डीएमसीएच में मरने वाले मजदूर की पहचान राजस्थान के अशोक सिंह के रूप में की गई है। दुर्घटना के तुरंत बाद जुटे सैकड़ों लोगों ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और एनएच-57 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने वाहन में सवार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की और पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!