आम के अचार को खाने की जगह पेपर पर घिसने लगा शख्स, फिर जो देखने को मिला, Video कर देगा हैरान

हमारे देश में तरह-तरह के कलाकार हैं, हाल में एक आर्टिस्ट का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह स्मोक यानी धुएं से इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली की तस्वीर बना देता है, तो वहीं एक कलाकार ने मेग्निफाइन ग्लास की मदद से लकड़ी पर कोहली की तस्वीर बना डाली थी. लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि अचार और उसके मसाले से तस्वीर बनाई जा सकती है. खाने का स्वाद बढ़ाने वाला आम का अचार किसी कलाकार की कला में रंग भर सकता है, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. लेकिन इस मुश्किल काम को एक कलाकार ने सच कर दिखाया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

अचार से बना दी तस्वीर

इंस्टाग्राम पर Artist Shintu Mourya के अकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पहले तो रोटी के साथ आम के अचार (Mano Pickle) का मजा ले रहा है, लेकिन फिर वह उसी अचार को एक कटोरी में निकाल लेता है और उसे पेपर पर घिसने लगता है. ऐसा लगता है जैसे वह अपने होश खो बैठा है, भला अचार को कोई क्यों पेपर पर घिसेगा. लेकिन फिर देखते ही देखते वह कागज पर ऐसी तस्वीर बना देता है, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएं. ये कलाकार कागज पर अचार से एक्ट्रेस कंगना रनौत की खूबसूरत सी तस्वीर बना देता है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

वीडियो को शेयर किए जाने के बाद इस पर 13 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और लोग कमेंट कर इस कलाकार की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अचारी फ्लेवर पेंटिंग. दूसरे ने लिखा, कोई शब्द नहीं हैं, मेरे पास, लव यू सर. तीसरे ने लिखा, चटपटी पेंटिंग एक्सीलेंट वर्क. चौथे यूजर ने लिखा, यमीएस्ट पेंटिंग एवर.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!