Janjgir Big Accident : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति और 2 बच्चे हुए घायल, पति-पत्नी और 2 साल के एक मासूम बच्ची के पैर में आई गंभीर चोट, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के पेंड्री गांव के मुख्य मार्ग पर ट्रक को बैक करते वक्त बाइक सवार दंपति और 2 बच्चे चपेट में आ गए. ट्रक की चपेट में आने से बाइक में सवार पति-पत्नी और 2 साल के एक मासूम बच्ची के पैर में गंभीर चोट आने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं एक अन्य बच्ची को भी चोट आई है. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है.



इसे भी पढ़े -  Akaltara Good News : बनाहिल गांव में हाइड्रोफ्रेक्चर तकनीक से दूर हुआ पेयजल संकट...

दरअसल, गिरौदपुरी निवासी भागेश्वर दास महंत अपनी पत्नी संतोषी महंत, दो बच्चों 4 साल की प्राची महंत, 2 साल की लाबिया महंत अपने परिवार सहित कोरबा गए हुए थे. वहां से वापस अपने घर गिरौदपुरी लौट रहे थे, तभी जांजगीर के पेंड्री गांव के मुख्यमार्ग पर ट्रक को बैक करते वक्त बाइक सवार दम्पति और 2 बच्चे चपेट में आ गए. इससे बाइक में सवार पति-पत्नी और एक 2 साल की मासूम के पैर में गंभीर चोट लगी है, वहीं एक अन्य बच्ची को भी चोट आई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big News : शराब के नशे में कपड़े उतारकर ट्रक ड्राइवर ने जमकर उत्पात मचाया, बीच सड़क पर ट्रक को रोककर जमकर तमाशा किया, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!