Janjgir Thief : बस से महिला यात्री की सोने की चेन और नगदी रकम की चोरी, सिटी कोतवाली थाना में FIR दर्ज, 41 हजार रुपये बताई जा रही कीमत

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने बस से महिला यात्री की सोने की चेन और नगदी रकम की चोरी के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत FIR दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.



दरअसल, जांजगीर की स्वागत विहार कॉलोनी की रहने वाली ममता सोनी, चाम्पा के बेरियर चौक से शिवरीनारायण जाने वाली बस में जांजगीर आने बैठी थी. बस में अत्यधिक भीड़ होने की वजह से सोने की चेन को बैग में रखी थी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने के दिए निर्देश

जब ममता सोनी जांजगीर के कचहरी चौक में बस से उतरी तो देखा कि चेन और 11 सौ नगदी रकम बैग से चोरी हो गए थे. इसकी कीमत 41 हजार रुपये बताई गई है. घटना के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त, छातामुड़ा में अवैध सड़क को हटाकर नाले का प्रवाह किया गया बहाल, सांगीतराई में तोड़ी गई अवैध बाउंड्रीवाल, अभियान रहेगा सतत जारी...

error: Content is protected !!