SKY को मिलेगा ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवार्ड! इन चार खिलाड़ियों के बीच है कांटे की टक्कर

नई दिल्ली. विश्व के नंबर-1 टी20I बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, युगांडा के अल्पेश रमजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन के साथ आईसीसी पुरुष टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।



बता दें कि सूर्यकुमार यादव टी20I नंबर वन के बल्लेबाज हैं। भारत के इस स्टार खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा हुआ है। सूर्यकुमार यादव ने साल 2023 में भारत के लिए टी20 क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सूर्यकुमार ने 17 पारियों में 48.86 की औसत और 155.95 की स्ट्राइक रेट से 733 रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

सिकंदर रजा ने किया है ऑलराउंड प्रदर्शन
वहीं, जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सिकंदर रजा ने साल 2023 में 11 पारियों में 51.50 की औसत और 150.14 की स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए हैं। वहीं, इस दौरान 14.88 की औसत और 6.57 की इकोनॉमी से 17 विकेट लिए हैं।

युगांडा के अल्पेश ने सभी को चौंकाया
यूगांडा के अल्पेश रमजानी के दमदार प्रदर्शन के चलते टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जिम्बाब्वे को हराने में रमजानी ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा केन्या के खिलाफ 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। रमजानी ने इस साल 8.98 की औसत और 4.77 की इकोनॉमी से 55 विकेट लिए हैं।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

मार्क चैपमैन न्यूजीलैंड के धाकड़ खिलाड़ी
मार्क चैपमैन ने न्यूजीलैंड के लिए बल्ले से जोरदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 145.54 की स्ट्राइक रेट और 50.54 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए नंबर-4 और नंबर-5 पर न्यूजीलैंड के लिए कई अहम पारियां खेली हैं। चैपमैन ने 19 पारियां 44.3 की औसत और 141.87 की स्ट्राइक रेट से 576 रन बना हैं।

error: Content is protected !!