ब्रश करने से नहीं हटता दांतों का पीलापन, तो दही में ये चीज मिलाकर 2 मिनट तक रगड़ें, मददगार है ये घरेलू नुस्खा

Teeth Whitening Home Remedy: दांतों का पीलापन और धब्बे एक आम समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं. हालांकि आप डेली ब्रश करते हैं, लेकिन सालों से दांतों पर जमी पीली परत सिर्फ ब्रश करने से ही साफ नहीं हो पाती है. दांतों का पीलापन हटाने के उपाय के तौर पर लोग कई घरेलू उपाय अपनाते हैं, लेकिन कुछ ज्यादा फायदा देखने को नहीं मिलता है. ऐसे में ऐसा कौन सा चमत्कारिक घरेलू नुस्खा है जो पीले दांतों को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है. अगर आप अभी भी दांतों का पीलापन कैसे दूर करें, दांत सफेद करने का उपाय, पीले दांतों को सफेद करने के उपाय तलाश रहे हैं, तो एक घलेलू नुस्खा बहुत मददगार हो सकता है, वह है मुलेठी पाउडर और दही का मिश्रण. यह मिश्रण न केवल दांतों को सफेद करने में मदद करता है, बल्कि दांतों और मसूड़ों की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है. यहां जानिए कैसे मुलेठी पाउडर और दही का उपयोग करके दांतों के दांग धब्बों को साफ किया जा सकता है.सफेद दांतों के लिए मुलेठी और दही के फायदे।



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया, पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, पर्यावरण को स्वच्छ रखने ली गई शपथ

 

 

 

Benefits of Liquorice And Curd For White Teeth
मुलेठी (लिकोरिस) का पाउडर और दही का उपयोग दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए एक पुरानी और प्राकृतिक विधि मानी जाती है. इस घरेलू उपाय में मौजूद तत्व न केवल दांतों की सफेदी बढ़ा सकते हैं, बल्कि मुंह की सेहत को भी सुधारते हैं.

 

 

 

मुलेठी के फायदे:

मुलेठी में कई गुणकारी तत्व होते हैं जो दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दांतों की सड़न को रोकते हैं और मसूड़ों की सूजन को कम करते हैं.

 

 

 

दही के फायदे:

दही में प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो दांतों की मजबूती और सफेदी को बढ़ाते हैं. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड दांतों के पीलेपन को दूर कर सकता है और उनकी सफेदी को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

 

 

 

मुलेठी पाउडर और दही का मिश्रण बनाने की विधि:

एक चम्मच मुलेठी पाउडर लें उसमें 2 चम्मच ताजा दही डालें. दोनों सामग्रियों को अच्छे से मिलाकर एक पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को टूथब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं. हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक ब्रश करें. इसके बाद मुंह को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इस प्रक्रिया को हफ्ते में 2-3 बार दोहरा सकते हैं.

इस मिश्रण का उपयोग करते समय ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा न रगड़ें, वरना दांतों की ऊपरी सतह को नुकसान हो सकता है.

अगर आपको किसी भी सामग्री से एलर्जी हो, तो इस मिश्रण का उपयोग न करें.

बेहतर परिणाम के लिए इस घरेलू उपाय को नियमित रूप से उपयोग करें और बैलेंस डाइट का सेवन करें.

दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए मुलेठी पाउडर और दही का मिश्रण एक प्रभावी और सुरक्षित तरीका माना जाता है.
इस प्राकृतिक उपाय से न केवल दांतों को सफेद करने में मदद मिलती है, बल्कि मुंह की समग्र सेहत में भी सुधार होता है.
नियमित उपयोग से आप हेल्दी और चमकते हुए दांत प्राप्त कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति और निरंतर समृद्धि का प्रतीक वेदांता उद्योग, रोजगार और सामाजिक विकास में समूह की अहम भूमिका

error: Content is protected !!