दिन भर कानों में लगा रहता है Headphone? सुनाई देना हो जाएगा बंद, Alka Yagnik भी हो चुकी हैं शिकार

हेडफोन्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सावधान हो जाना चाहिए। अगर आपने अभी भी हेडफोन्स यूज करना कम नहीं किया तो आपको भी अलका याग्निक की तरह सुनाई देना बंद हो सकता है। 90s की वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर सिंगर एक रेयर न्यूरो डिसऑर्डर की वजह से सुन नहीं पा रही हैं।

 



 

 

 

हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको एक दिन में यानी 24 घंटों में 15-20 मिनट से ज्यादा हेडफोन्स का यूज नहीं करना चाहिए। अगर आप इससे ज्यादा हेडफोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपकी सुनने की क्षमता पर काफी ज्यादा बुरा असर पड़ सकता है। अलका याग्निक ने भी लोगों को हेडफोन्स और लाउड म्यूजिक को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

 

वॉल्यूम का ध्यान रखना है जरूरी
हेडफोन्स का इस्तेमाल करते समय आपको वॉल्यूम का ध्यान रखना नहीं भूलना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आपको साउंड लेवल को 60 से 85 डेसिबल्स के बीच में ही रखना चाहिए। इससे ज्यादा वॉल्यूम रखने से आपकी सुनने की क्षमता हमेशा के लिए खो सकती है। अगर आप अपनी हियरिंग पावर को खोना नहीं चाहते हैं तो आपको इन चेतावनियों को फॉलो करने में कोई भी चूक नहीं करनी चाहिए।

 

 

हेडफोन्स के अलावा लाउड स्पीकर्स भी आपके कानों के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। पार्टी में अक्सर लाउड स्पीकर्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन पार्टी में लाउड म्यूजिक चलने की वजह से आपकी सुनने की क्षमता खत्म हो सकती है। पल भर के एंजॉयमेंट के चक्कर में आपको जिंदगी भर के लिए पछताना पड़ सकता है। इसलिए आपको समय रहते ही संभल जाना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

नुकसानदायक हो सकते हैं लाउड स्पीकर्स
अगर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लिमिट में रहकर किया जाए, तभी वो फायदेमंद रहती है। जैसे ही आप टेक्नोलॉजी को ओवरयूज करना शुरू कर देंगे, आपकी सेहत को आज नहीं तो कल इसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!