Gautam Gambhir Net Worth: किसी सुपरस्टार से कम नहीं गंभीर की लाइफ, हर महीने होती है करोड़ों की कमाई; जानिए नेटवर्थ

नई दिल्ली. कहते हैं सफलता से बड़ा जीवन में कुछ नहीं होता। अगर किसी चीज को पाने की चाहत सच्ची हो तो सफलता खुद-ब-खुद एक दिन आपके कदम चूमती है। ऐसा ही भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर के साथ हुआ है, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेले और कई अहम मौकों पर टीम को जीत भी दिलाई।



गंभीर ने इसके अलावा आईपीएल में भी अपनी चमक बिखेरी। बतौर कप्तान केकेआर टीम को गंभीर ने दो बार आईपीएल का खिताब जिताया और फिर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आईपीएल में ही दो अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए मेंटर की भूमिका निभाई।

लेकिन भला कौन जानता था, खुद गंभीर को ये नहीं पता था कि उनकी लीडरशिप की कला उन्हें एक दिन उसी टीम का हेड कोच बना देगी, जिसके लिए वह क्रिकेट खेला करते थे। गौतम गंभीर को भारतीय टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं क्रिकेटर से सांसद और फिर अब हेड कोच बनने वाले गंभीर की नेटवर्थ के बारे में।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

Gautam Gambhir Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं टीम इंडिया के नए हेड कोच
दरअसल, गौतम गंभीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। भारत की तरफ से गंभीर ने 58 टेस्ट मैच, 147 वनडे और 251 टी20 मैच खेले हैं। साल 2003 से लेकर 2016 तक गंभीर ने भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला और फिर साल 2019 में उन्हें 17वीं लोकसभा के लिए भाजपा से टिकट मिला।

2023 तक गंभीर दिल्ली से सांसद रहे, जिसके बाद उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया और 9 जुलाई 2024 आज उन्हें भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया है। गौतम गंभीर की नेटवर्थ के बारे में अगर बात करें, तो टीम इंडिया के नए हेड कोच की नेटवर्थ करीब 32 डॉलर मिलियन यानी भारतीय रुपयों में 265 करोड़ रुपए हैं।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

उनकी कमाई सिर्फ क्रिकेट से ही नहीं, बल्कि अलग-अलग ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से होती है। गंभीर ने कई शेयर में, रेस्टरेंट में पैसे निवेश करें हैं। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स के स्पोर्ट्स पैनल में गंभीर को कमेंट्री करते हुए देखा जाता है। कैश की बात करें गौतम गंभीर ने करीब 115000 रुपये का कैश है। उन्होंने शेयर बाजार में खूब पैसा लगाया है

दो बार बतौर केकेआर कप्तान आईपीएल का खिताब जीतने पर गंभीर को करीब 95 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर के तौर पर उन्हें हर सीजन के लिए 3.5 करोड़ रुपये मिलते थे। केकेआर के मेंटर के रूप में उन्हें करीब 25 करोड़ रुपये एक सीजन के लिए मिले। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और उनकी वहां से भी मोटी कमाई हुई।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

Gautam Gambhir के दिल्ली वाले घर की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये
गौतम गंभीर का दिल्ली में राजिंदर नगर में घर है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा नोएडा के JP Vish Town में उनका एक प्लाट है जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये हैं और उनका मलकापुर गांव में एक प्लाट है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये है।

गाड़ियों के बड़े शौकीन हैं गंभीर
गौतम गंभीर को गाड़ियों का काफी शौक हैं। उनके कार कलेक्शन में Maruti Suzuki SX4, Toyota Corolla और Mahindra Bolero Stinger। इसके अलावा ऑडी Q5, BMW 530D जैसी महंगी गाड़ियां हैं। उन्होंने इसके अलावा LIC और बाकी कंपनियों का इंश्योरेंस करा रखा है।

error: Content is protected !!