Gold Price Today: जुलाई की शुरुआत के साथ सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें कितने रुपये की आई गिरावट

भारतीय सर्राफा बाजार में बीते सप्ताह की तुलना में आज (सोमवार), 1 जुलाई 2024 को सोने-चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, सोने की कीमत 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार ही है. वहीं, चांदी का भाव 87 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold) 71626 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) का भाव 87554 रुपये किलो है.



इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन यानी 24 जून की शाम को 24 कैरेट सोना (Gold Rate) 71835 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज, 1 जुलाई की सुबह गिरावट के साथ 71626 रुपये तक आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना-चांदी दोनों ही सस्ते हुए हैं.

इसे भी पढ़े -  फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार सुबह के मुकाबले शाम के समय सोना-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई. IBJA के अनुसार, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट सुबह में 71744 रुपये था जो शाम के समय 71835  रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया था. वहीं, चांदी की कीमत में भी मामूली उछाल देखने को मिला था.

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए
पर देख सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  नकली Engine Oil बर्बाद कर सकता है गाड़ी का इंजन, ऐसे पहचानें असली और नकली का फर्क

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

error: Content is protected !!