JanjgirChampa Big News : पिकनिक मनाने पहुंचे थे 6 दोस्त, एक युवक नहाते वक्त नदी में बहा, SDRF की टीम को दी गई सूचना, मौके पर पहुंचे अफसर, सुबह से शुरू होगी खोजबीन… बड़ा सवाल, ‘पिकनिक स्पॉट में आखिर कब रुकेंगे ऐसे हादसे’ ?

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के देवरी पिकनिक स्पॉट में एक बार फिर घटना हुई है और हसदेव नदी में युवक बह गया है. बिलासपुर के लिंगियाडीह से 6 दोस्त पिकनिक मनाने पहुंचे थे और सभी दोस्त नहा रहे थे, तभी युवक शिवम यादव नदी में बह गया. सूचना के बाद बलौदा के नायब तहसीलदार और टीआई मौके पर पहुंचे. घटना की सूचना SDRF की टीम को दी गई है. कल सोमवार की सुबह से हसदेव नदी में बहे युवक की खोजबीन SDRF द्वारा की जाएगी. युवक शिवम यादव, सिरगिट्टी बिलासपुर में एकाउंटेंट का काम करता है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder Arrest : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी हिरासत में, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, बिलासपुर के लिंगियाडीह से 6 दोस्त पिकनिक मनाने देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे. यहां सभी हसदेव नदी में शाम के वक्त नहा रहे थे, तभी युवक शिवम यादव बह गया. दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तेज बहाव के बीच चला गया. फिलहाल, पुलिस ने परिजन को सूचना दे दी है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने के दिए निर्देश

बलौदा टीआई अशोक वैष्णव ने बताया कि जांजगीर से स्थानीय गोताखोर की टीम मौके पर पहुंच गई है. बिलासपुर SDRF की टीम सुबह पहुंचेगी. इसके बाद युवक की खोजबीन की जाएगी. उससे पहले, स्थानीय गोताखोर की टीम तलाश करती रहेगी.

error: Content is protected !!