JanjgirChampa News : अतिक्रमण हटाने पंचायत ने लिया प्रशासन का सहयोग, जेसीबी मशीन से तोड़ा गया अहाता, तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को दिया 17 जुलाई तक का समय

जांजगीर-चाम्पा. अतिक्रमणकारियों ने तालाब के पार को भी नहीं छोड़ा है। इससे नाराज पंचायत प्रतिनिधियों ने अतिक्रमणकारियों को पंचायत स्तर पर लिखित रूप में नोटिस जारी किया। मगर नोटिस का उल्लंघन करने पर पंचायत ने दुबारा भी नोटिस जारी किया। पंचायत के दुबारा नोटिस को नही मानने से नाराज सरपंच ने एक बार फिर से मौका देते हुए तीसरी बार नोटिस जारी किया। किंतु पंचायत के तीन बार की लगातार नोटिस का उल्लंघन करने की जानकारी चाम्पा तहसीलदार,एसडीएम और कलेक्टर को देते हुए डबरी के पार से अतिक्रमण हटाने पुलिस बल की मांग किया। जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए मौके पर तहसीलदार पुलिस बल के साथ पहुँचे और जेसीबी मशीन से अहाता को तोड़ने की कार्यवाही शुरू किया गया। अतिक्रमणकारियों के आग्रह पर अतिक्रमण हटाने 17 जुलाई तक समय दिया गया है।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

मामला चाम्पा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी की है। जहाँ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा रानी पारा स्थित डबरी पार पर अवैध रूप से अहाता बनाई जा रही है। जिसे रोकने गांव के सरपंच लखेकुमारी चन्द्र कुमार राठौर ने नियमानुसार नोटिस जारी किया।नोटिस जारी करने के बाद भी अतिक्रमणकारी नहीं माने तो पंचायत प्रतिनिधियों ने दुबारा नोटिस जारी किया।

उसके बाद भी पंचायत के दुबारा नोटिस का उल्लंघन करने पर तीसरा बार नोटिस जारी किया गया। बार बार नोटिस का उल्लंघन करने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने पंचायत ने प्रशासन से मदद मांगी। जिस पर चाम्पा तहसीलदार पुलकित साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने लगे। इस बीच मौके पर आक्रोश का माहौल बन गया। जिसे देखते हुए तहसीलदार ने अतिक्रमणकारियों को 17 जुलाई तक अतिक्रमण हटाने समय दिया है। इस दौरान गांव के सरपंच समेत पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : दो बाइक में आमने-सामने भिड़ंत होने का मामला, घायल 1 युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, अन्य 3 घायल युवकों का इलाज जारी...

error: Content is protected !!