Kisaan School : कोरबा आरसेटी ने 31 महिलाओं को कराया किसान स्कूल बहेराडीह का भ्रमण, कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन हुआ असेसमेंट

जांजगीर-चाम्पा. ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं, युवतियों, महिलाओं को स्व रोजगार के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने वाले भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोरबा द्वारा करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सुख़रीकला की 31 महिलाओं को 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान देश के पहले वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह का भ्रमण कराया गया, जहाँ महिलाओं ने मशरूम उत्पादन, डेयरी फार्म, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, केचुआ पालन इकाई, बॉयोगैस सयंत्र, गोमूत्र ईकाई, रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, छत पर बागवानी, नाडेप खाद,मछली पालन इकाई, जैविक पद्धति से सब्जी, फल, फूल की खेती,केले और साग भाजी के रेशे से बनाई जा रही कपड़ा, रंग बिरंगी राखियां,छत्तीसगढ़ की 36 भाजियों और देशी बीजों का संरक्षण केंद्र, विलुप्त चीजों को सहेज कर रखी गई संग्रहालय, पांच फीट उचाई की धनिया, बड़ी, पापड़ सुखाने वाली ड्रायर मशीन,केले की तने से रेशे निकालने वाली रेशपेडर मशीन आदि का अवलोकन किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन एसबीआई आरसेटी कोरबा में छत्तीसगढ़ राज्य आरसेटी के कंट्रोलर अरुण कुमार सोनी के निर्देश पर ईडीपी असेसर सुरजीत गुहा बिलासपुर, डोमिन असेसर जागृति साहू दुर्ग द्वारा असेसमेंट किया गया।



इसे भी पढ़े -  Raigarh Action : पंचायत समाधान मंच से बड़ी सफलता: 27,705 वर्गफीट शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, संवाद और सहमति से निकला समाधान, प्रशासन की पहल लाई रंग, राजस्व अमले की संयुक्त कार्रवाई, नाले व शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण...

इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर गणेश उरांव, फैकेल्टी गौतम जांगड़े, प्रह्लाद कुमार, आयुष कुमार, जशवंत कुमार, मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव, दुर्गेश्वरी, ज्योति सोनवान,सक्रिय महिला नहर बाई यादव,पशु सखी फिरतींनबाई, कृषि सखी लखेश्वरी यादव,कांति कुमारी श्रीवास, इशिता, शीतल यादव, अंजली यादव, कविता, संतोषी लोहार, शांति विश्वकर्मा, सरोजनी बाई, अंजली कर्ष, प्रीति कर्ष, आरती मरावी, चंद्रकला साहू, चंद्रकली, मालती बरेठ, हेमनी,यामिनी, लक्ष्मी,सुशीला श्रीवास, ज्योति श्रीवास, उषा मरकाम, हेमलता सिदार, अनुराधा, शकुंतला सिदार, जानकी बरेठ, पदमा साहू, अंगनबाई आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Arrest : आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल, ...ये है बड़ा मामला, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!