Sakti News : शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालनकर्ता एजेंसी निलंबित, …इस वजह से हुई कार्रवाई…

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के चोरभट्ठी के ग्रामवासियों से शासकीय उचित मूल्य दुकान चोरभट्ठी के दुकान संचालक के विरुद्ध पीडीएस चावल वितरण में गड़बड़ी एवं मनमानी करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर जिला सक्ती अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार खाद्य निरीक्षक जैजैपुर से तत्काल शिकायत की जांच कराई गई.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

जांच करने पर चावल वितरण में अनियमितता के साथ कुछ राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण नहीं करना पाया गया. खाद्य निरीक्षक जैजैपुर के प्रतिवेदन के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सक्ती द्वारा तत्काल कार्यवाही कर शासकीय उचित मूल्य दुकान चोरभट्ठी के संचालनकर्ता एजेंसी को निलंबित कर आगामी आदेश तक सेवा सहकारी समिति मुक्ता मे संलग्न कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!