July 2024 में Tata की गाड़ियों पर मिल रही 60,000 तक की छूट, जानें किस कार पर मिल रहा कितना डिस्काउंट

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स जुलाई 2024 में अपनी कई कार के मॉडलों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट का फायदा नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस पर उठा सकते हैं। कंपनी की तरफ से टाटा टियागो, टाटा टिगोर, टाटा अल्ट्रोज़, टाटा हैरियर और टाटा सफारी पर बंपर छूट मिल रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में।



Tata Tiago
टाटा कंपनी अपनी इस हैचबैक के पेट्रोल वेरिएंट पर 35,000 रुपये तक की छूट दे रही है। वहीं, इसके सीएनजी वेरिएंट पर 25,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। इन ऑफर के अलावा टियागो के दोनो वेरिएंट पर 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट बोनस के साथ आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  सिर्फ एक साल स्‍कूल गए और लिख डाला अमेरिका का इतिहास, पढ़िए अब्राहम लिंकन की अनसुनी प्रेरक कहानी

Tata Tigor

Tata Tigor के पेट्रोल वर्जन पर करीब 30,000 रुपये तक की नकद छूट मिल रही है। इसके साथ ही 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इस छूट की वजह से इसपर कुल 55,000 रुपये तक बचत हो जाती है। इसके सीएनजी वेरिएंट के लिए 25,000 रुपये की नकद मिल रही है।

Tata Altroz
कंपनी के प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज की बात करें तो पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल पर 25,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कुल 50,000 रुपये तक की छूट हो जाती है। वहीं, सीएनजी वेरिएंट पर 15,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Expressway और नेशनल हाइवे पर वाहन चलाने वालों के लिए जारी हुए नए नियम, कब से मिलेगी बड़ी राहत

Tata Nexon
टाटा कंपनी अपनी इस कार पर 25,000 रुपये तक की छूट दे रही है। टाटा नेक्सन पेट्रोल और डीजल दोनो वेरिएंट पर 0,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कार पर कोई नकद छूट नहीं दी जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

Tata Punch
टाटा की सबसे सुरक्षित कार पर जुलाई 2024 में ज्यादा छूट नहीं मिल रही है। टाटा पंच पर इस महीने सिर्फ 3000 रुपये तक की कॉर्पोरेट बोनस के साथ डिस्काउंट मिल रहा है।

 

Tata Harrier और Tata Safari
टाटा कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी Tata Harrier और Tata Safari पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 8,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार पर भी टाटा पंच की तरह नकद छूट नहीं मिल रही है।

error: Content is protected !!