Korba Big News : शहर की सड़कें कुछ माह में ही उखड़ी,उद्योग मंत्री ने जल्द मरम्मत और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने कमिश्नर को लिखा पत्र, मंत्री ने लिखा, ‘सड़क उखड़ने और उड़ते धूल से आम लोग हो रहे परेशान, तत्काल उठाएं कदम’

कोरबा. शहर की आधा दर्जन सड़कों के डामरीकरण के कुछ महीने में ही उखड़ जाने से आम लोगों को हो रही परेशानी को वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने गंभीरता से लेते हुए कोरबा निगम आयुक्त को सड़क की जल्द मरम्मत करने और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने पत्र लिखा है।

 



मंत्री श्री देवांगन ने आयुक्त को लिखे पत्र में उल्लेख किया है की कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी, सीएसईबी चौक से बुधवारी, वीआईपी मार्ग, निहारिका मार्ग पर 8 महीने पहले ही डामरीकरण निगम द्वारा कराया गया था। गुणवत्ताहीन एवम् भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाने के कारण उक्त मार्ग डामरीकृत गिट्टी उखड़ गई है, इससे धूल उड़ने के कारण आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने सड़क मरम्मत की नितांत आवश्यकता को देखते हुए जल्द सड़क मरम्मत प्रारंभ करने कहा है। उन्होंने इतनी जल्दी सड़क के पूरी तरह से उखड़ जाने पर निर्माण एजेंसी के घोर लापरवाही एवम भ्रष्टाचार में लिप्त होने का भी अंदेशा जताया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

0 विधानसभा चुनाव से पहले किए गए भ्रष्टाचार का खामियाजा भुगत रहा शहर
ठीक विधानसभा चुनाव से पहले निगम द्वारा सड़क डामरीकरण के नाम पर किए गए भ्रष्टाचार का आज जनता खामियाजा भुगत रही है। ऐसा पहली बार नहीं है, पिछले 5 वर्षो से हर बारिश के बाद शहर की सड़कें इसी तरह उखड़ जा रही है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

Related posts:

error: Content is protected !!