क्या ब्रूस ली की मौत का असली कारण था पानी? रिसर्च के दावे से डरे लोग, जानें रोज कितना पानी पीना चाहिए..

“पानी… जीवन का आधार. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी भी जानलेवा साबित हो सकता है? जी हां, आपने सही सुना. ब्रूस ली की रहस्यमयी मौत का कारण पानी बताया जा रहा है. 2022 में एक रिसर्च हुई जिसमें पता चला कि ब्रूस ली की कम उम्र में मौत के लिए जिम्मेदार हाइपोनैरेमिया था.

 



 

 

 

ऐसी बीमारी जिसमें दिमाग में सूजन आ जाती है और इस सूजन का अहम कारण होता है पानी. पानी को लेकर हाल ही में एक और रिसर्च पेपर सामने आया. कनाडा में मैकगिल यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर (आरआई-एमयूएचसी) के रिसर्च इंस्टीट्यूट की एक टीम ने अपने शोध में बताया कि ज्यादा पानी पीने से जानलेवा हाइपोनैरेमिया का खतरा काफी बढ़ सकता है. शोधकर्ताओं के अनुसार जब हम बहुत ज्यादा पानी पीते हैं तो हमारे खून में सोडियम की कमी हो जाती है. इस वजह से दिमाग में सूजन आ जाती है. इसे ही हाइपोनैरेमिया कहते हैं. ऐसा ही ब्रूस ली के साथ हुआ.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

कैसे हुई ब्रूस ली की मौत?
ब्रूस ली ने महज 32 साल की उम्र में 20 जुलाई 1973 में दुनिया को अलविदा कह दिया था. उस समय डॉक्टरों ने ब्रूस ली के दिमाग की सूजन की वजह पेन किलर बताया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी. क्लिनिकल किडनी जर्नल में वैज्ञानिकों ने उनकी मौत के करीब 50 साल बाद बताया कि ज्यादा पानी पीने से मार्शल आर्ट की अलख जगाने वाले शख्स की मौत हुई.

 

 

शोध क्या कहते हैं?
ये शोध बताते हैं कि पानी हमारे जीवन की जरूरत तो हैं शरीर को हाइड्रेट तो रखते हैं. लेकिन यही पानी कुछ लापरवाही से मौत का सबब भी बन जाते हैं. शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाने पर इसे डिहाइड्रेशन कहते हैं. वैसे ही पानी की मात्रा ज्यादा हो जाने पर इसे ओवरहाइड्रेशन कहा जाता हैं. रिपोर्ट के मुताबिक जब हमारे शरीर में बहुत ज्यादा पानी होता है, तो किडनी अतिरिक्त फ्लूइड को बाहर नहीं निकाल पाती है. बहुत ज्यादा पानी पीने से खून में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है, जिसे हाइपोनैरेमिया कहा जाता है. यह स्थिति तब पैदा होती है जब शरीर का सोडियम लेवल बहुत कम हो जाता हैं. इससे सिरदर्द, उल्टी, थकान और में ब्रेन में सूजन तक हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

 

कितना पानी पीना चाहिए?
ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर दिन भर में पानी पिएं तो कितना पिएं? एक्सपर्ट कहते हैं कि हर व्यक्ति के लिए उसकी शारीरिक स्थिति जैसे- लंबाई, वजन और व्यायाम की आदत अनुसार पानी पीने की मात्रा घट बढ़ सकती है. लेकिन फिर भी दिन भर में 8-10 गिलास पानी के सेवन को बेस्ट माना गया है. मतलब इतना पानी पीने से कोई नुकसान नहीं है. जल ही जीवन है और मानवजाति के लिए जरूरी भी है लेकिन सही मात्रा बहुत आवश्यक है. ब्रूस ली ने ‘बी वाटर माईफ्रेंड’ के कोट को फेमस किया था, लेकिन अचरज की बात है कि वॉटर ही उनकी मौत का कारण भी बना. सालों बाद एक रिसर्च ने हिंट दिया और दुनिया को हिला कर रख दिया.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!