JanjgirChampa News : अब छात्र-छात्राओं की होगी यूनिक आईडी, APAAR के तहत दर्ज होगा एकेडमिक डिटेल, प्रक्रिया के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की हुई ट्रेनिंग…

जांजगीर-चाम्पा. भारत सरकार के वन नेशन-वन स्टूडेंट के तहत ऑटोमैटिक परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री यानी अपार ( APAAR ) में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का पूरा व्यौरा रहेगा. छात्र-छात्राओं को यूनिक आईडी मिलेगी, जिसमें उनका पूरा एकेडमिक रिकार्ड दर्ज रहेगा और एक क्लिक पर पूरा डिटेल मिल जाएगा.



जांजगीर के समग्र शिक्षा के ऑफिस में बीआरसी, एबीईओ और कम्प्यूटर ऑपरेटर को अपार ( APAAR ) को लेकर ट्रेनिंग दी गई और छात्र-छात्राओं की एकेडमिक जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : ग्रामीणों ने पेश की मानवता की मिसाल, जाटा-बहेराडीह की निर्विरोध सरपंच बनेगी पूना बाई मरकाम

डीएमसी राजकुमारी तिवारी ने बताया कि भारत सरकार की यह एक अच्छी योजना है, जिसके तहत छात्र-छात्राओं का एकेडमिक डिटेल एक आईडी में अपलोड रहेगा और एक क्लिक पर पूरी जानकारी मिल जाएगी. इसे लेकर विभागीय अधिकारी-कर्मचाररियों को प्रथम चरण की ट्रेनिंग दी गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. खेमा दास महंत को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, राजधानी रायपुर में आयोजित 11 वें दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल

error: Content is protected !!