Janjgir News : सहकारिता मंत्री केदार कश्यप से मिले विधायक ब्यास कश्यप, नवीन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जांजगीर बनाने की रखी मांग

जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप विगत दिनों अपने रायपुर प्रवास के दौरान सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप से मिले तथा उनसे जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति की मांग की। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए ग्राम पोड़ी राछा और पचेड़ा में धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करने तथा जिला जांजगीर चांपा में नवीन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित प्रारंभ करने की मांग रखी। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान ग्राम धुरकोट में को ऑपरेटिव बैंक खोलने तथा जिला मुख्यालय जांजगीर में संचालित को ऑपरेटिव बैंक को नवीन भवन में स्थानांतरित करने की अपनी मांग से माननीय मंत्री जी को पुनः अवगत कराया।



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

विधायक ब्यास कश्यप के मांग पर जिला मुख्यालय स्थित को ऑपरेटिव बैंक को नवीन भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है तथा शेष मांगो पर मंत्री केदार कश्यप ने सहमति प्रदान करते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara School Bus Fire : निजी स्कूल की बस में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, पास में खड़ी थी अन्य बस, बड़ी आगजनी की घटना टली...

error: Content is protected !!