इस ड्राई फ्रूट के सामने काजू-बादाम कुछ भी नहीं है, शरीर को मिलती है ताकत, फायदे जानकर दंग रह जाएंगे

सर्दी का मौसम नजदीक ही आ गया है। ऐसे में मूंगफली खाना भी काफी फायदेमंद होता है। सर्दियों के मौसम में मूंगफली खाना सभी को बेहद पसंद होता है। नमक के साथ मूंगफली खाना तो बेहद ही स्वादिष्ट होता है।



 

 

 

वहीं, मूंगफली को गुड़ के साथ खाना तो और भी अच्छा होता है। गुड़ पट्टी खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। मूंगफली स्वादिष्ट और पौष्टिक से भरपूर होती है। मूंगफली में प्रोटीन, फाइबर, खनिज और विटामिन के गुण पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। अपने शरीर को ताकत के साथ ही मसल्स को स्ट्रॉग बनाने के लिए आज से ही मूंगफली का सेवन करना शुरु कर दें। आइए जानते हैं मूंगफली खाने के फायदे।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : छपोरा गांव के पंचायत भवन में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया गया पौधरोपण, SDM, मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, CEO रहे मौजूद, मालखरौदा जपं उपाध्यक्ष ने लोगों से अभियान में जुड़ने की अपील की

 

 

 

मूंगफली खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

प्रोटीन से भरपूर

गौरतलब है कि मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। मूंगफली खाने से मांसपेशियां मजबूत होती है और मरम्मत के लिए भी खाना बेहद जरुरी है।

 

 

दिल के लिए हेल्दी

मूंगफली सेहत का खजाना होता है। मूंगफली में मोनोसैचुरेटेड फैट और पॉलीसैचुरेटेड फैट होते हैं। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए मूंगफली का सेवन करें।

 

 

वजन घटाने में सहायक

मूंगफली में प्रोटीन और फाइबर के गुण होते हैं। जो आपकी भूख को भी कंट्रोल करता है और लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। भूख की लालसा भी कम हो जाती है। इसके सेवन से आप वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : बड़े मुड़पार गांव में 'एक पेड़ मां के नाम' तहत संकल्प के साथ प्रधानमंत्री आवास हितग्राही के घर एवं विद्यालय परिसर में किया गया फलदार पौधरोपण, सरपंच, उपसरपंच सहित प्राचार्य रहे मौजूद

 

 

दिमाग को स्वस्थ रखता

मूंगफली का सेवन मस्तिष्क के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। मूंगफली में विटामिन बी3 (नियासिन) और रेस्वेराट्रोल होता है, जो मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ावा देता है। दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए मूंगफली सहायक होती है।

 

 

एनर्जी मिलती

मूंगफली में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होती है, जो शरीर को एनर्जी देता है। दिन भर ऊर्जावान बने रहने के लिए मूंगफली खाएं।

 

 

पाचन दुरुस्त रखता

मूंगफली में फाइबर की मात्रा अधिक होता है, जो पाचन संबंधित क्रिया को दुरुस्त करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

 

 

 

हड्डियों को मजबूत करता

मूंगफली में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे खनिज होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

इसे भी पढ़े -  Malkharouda News : चारपारा में 'पर्यावरण जनजागरूकता' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे हुई शामिल, स्कूल परिसर और पंचायत भवन में किया पौधरोपण, जिला पंचायत सदस्य ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील

error: Content is protected !!