दांतों पर जमी पीली गंदगी को करना है साफ तो इस सफेद चीज का करें इस्तेमाल, 2 दिनों में चमकने लगेंगे दांत

साफ और चमकदार दांत किसे नहीं पसंद होते हैं. ये न सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी को दिखाते हैं बल्कि आपकी ओरल हेल्थ भी बताते हैं. बता दें कि कई बार लोग दांतों के पीलेपन की वजह से परेशान होते हैं. पीले दांत न सिर्फ दिखने में खराब लगते हैं बल्कि इनसे आपको कई बार शर्मिंदगी भी महसूस होती है. आज के समय में अधिकतर लोग पीले दांतों की वजह से परेशान रहते हैं. वैसे तो आप डॉक्टर के पास जाकर टीथ वाइटनिंग करा सकते हैं. लेकिन ये कोई परमानेंट सॉल्यूशन नहीं होता है. कुछ समय बाद दांत पीले पड़ने लग जाते हैं. आज आपको दांतों के पीलापन से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताएंगे, जो बेहद कारगर हो सकते हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

दांतों में पीलापन कई वजहों से हो सकता है. वैसे तो आप इन्हें पीलेपन से बचाने का सबसे बेहतरीन तरीका है हर रोज ब्रश करना. इसके साथ ही ऐसे फूड आइटम्स का सेवन बंद करना जो पीले दांतों की वजह बनते हैं.
पीले दांतों को सफेद करने के घरेलू नुस्खे ( Yellow Teeth Home Remedies) बेकिंग सोडा
दांतों का पीलापन दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा और हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का पेस्ट बनाकर दांतों पर लगा सकते हैं. इसका पेस्ट बनाने के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को एक साथ मिलाएं. इस पेस्ट को ब्रश पर लगाकर दांतों को साफ करें. हालांकि इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

 

 

 

एप्पल साइड विनेगर
दांतों से पीलापन निकालने के लिए सेब के सिरके का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर 1 कप पानी में मिलाकर माउथवॉश बनाएं. इस घोल को मुंह के अंदर 30 सेकंड तक घुमाएं. फिर पानी से कुल्ला करें और ब्रश कर लें. बता दें कि इसका इस्तेमाल एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. ज्यादा इस्तेमाल दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है.

 

नोट: उपयोग में लेने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह आवश्यक लें, खबर सीजी न्यूज इसका दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!