Janjgir News : जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित

जांजगीर-चाम्पा. नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ छत्तीसगढ़ से संबद्ध शासकीय जाजवलयदेव नवीन कन्या महाविद्यालय में जनजातीय समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता जैसे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.

 



कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व जनपद पंचायत सदस्य एवं मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित राजीव कुमार ध्रुव ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और उनकी सांस्कृतिक धरोहर पर विचार साझा किए. मुख्य अतिथि मालती देवी रात्रे, पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष, ने जनजातीय समाज की प्राचीन परंपराओं और उनके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। विशेष अतिथि प्रिया सिंह, विधायक प्रतिनिधि, ने जनजातीय समाज के सामाजिक उत्थान में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.आर. पटले ने की. जिन्होंने छात्रों को अपने सांस्कृतिक मूल्यों और इतिहास को समझने और संरक्षित करने का संदेश दिया. अन्य विशिष्ट अतिथियों में डॉ. के.पी. मरावी और लव सिंह सिदार शामिल थे. कार्यक्रम की समन्वयक शांतिलता मिंज और संयोजक एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरप्रीत कौर ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

महाविद्यालय के प्रोफेसर सुरेश पटेल, रचना दीवान, यशोधरा दाहारिया, और स्वप्ना मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों और छात्रों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की. कार्यशाला ने छात्रों और उपस्थित जनों को जनजातीय समाज के अद्वितीय योगदान के प्रति जागरूक किया और सांस्कृतिक धरोहर के महत्व को उजागर किया.

error: Content is protected !!