JanjgirChampa Arrest : अश्लील वीडियो को फेसबुक में अपलोड किया, आरोपी गिरफ्तार, …ऐसे हुई बड़ी कार्रवाई… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने अश्लील वीडियो को फेसबुक में अपलोड करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम नंद किशोर राठौर है और वह सारागांव थाना क्षेत्र के देवरी गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, सिटी कोतवाली पुलिस को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से सूचना मिली कि नंद किशोर राठौर द्वारा फेसबुक में अश्लील वीडियो अपलोड किया गया है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी नंद किशोर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. मामले में IT एक्ट की धारा 67 बी एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 15(1), (2) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा ने छग में मोर्चा संगठन के प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की, देखिए सूची...

आपको बता दें कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के द्वारा 24 घंटे सोशल मीडिया में नजर रखा जाती है और अगर कोई बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करते है या देखता है तो इसकी सूचना उससे संबंधित साइबर सेल और थाना को दी जाती है.

इसे भी पढ़े -  CG News : महिला व बाल विकास विभाग के 14 अफसरों का तबादला, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!