JanjgirChampa Suicide : रामपुर गांव की महिला ने पति के शराब पीने से नाराज होकर घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, शव का किया गया पोस्टमार्टम, बलौदा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की महिला सावित्री कश्यप ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. इससे पहले महिला सावित्री ने 2 बार सुसाइड की कोशिश की थी.



पुलिस के अनुसार, रामपुर गांव के सूरज कश्यप की पत्नी सावित्री कश्यप, अपने पति के शराब पीने से परेशान रहती थी. उसके पति सूरज ने बीच में शराब पीने बंद कर दिया था. फिर से दोबारा से शराब पीने लगा. इससे नाराज़ होकर उसकी पत्नी सावित्री ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है और मामले में जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

error: Content is protected !!