Korba Big News : शराब पीने के लिए रुपये की मांग की और जब परिजन ने मना किया तो चढ़ गया 60 फ़ीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर, फिर जमकर किया ड्रामा…

कोरबा. मानिकपुर चौकी क्षेत्र के ददारखुर्द में करण डेढ़े ने नशे की हालत में परिजन से शराब पीने 500 रुपये की मांग की है. पहले से ही नशे में होने के कारण परिजन ने मना कर दिया. इस मनाही से युवक इतना नाराज हो गया कि पास से ही गुजरे हाईटेंशन टॉवर के 60 फीट ऊपर में चढ़ गया.



जब आसपास के लोगों और परिजन ने यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए. युवक बार-बार हाईटेंशन टॉवर से गुजरे तार को स्पर्श करने की कोशिश करता था, वहीं लोगों ने भी युवक को नीचे उतारने समझाइस दी और कई तरह के उपाय अपनाए, लेकिन नाकाम रहे. मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई. आखिर में एक तरकीब अपनाई गई, जिसमें 500 रुपये का नोट लहराया गया. नोट देखते ही युवक धीरे-धीरे नीचे उतर गया. फिर पुलिस ने भी युवक को ऐसा नहीं करने की समझाइश दी है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में नाविकों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा...

यह घटना शोले फ़िल्म की तर्ज पर नजर आई है लिहाजा शोले फ़िल्म में वीरू ने बसंती के लिए चढ़ गया था और यहां युवक शराब पीने केवल 500 रुपये के लिए यह ड्रामा 1 घंटे तक चलता रहा.

खास बात तो यह है कि हाईटेंशन टॉवर में बीते कुछ दिनों से मरम्मत का कार्य चल रहा है. इससे विघुत आपूर्ति भी बंद था. इस बात से युवक और परिजन भी अनजान थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मुलमुला क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय, क्षेत्र में आए 2 मामले, पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी की, दर्ज नहीं हुई है चोरी की FIR, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?, पहले की कई चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है मुलमुला पुलिस... SDOP ने कहा...

error: Content is protected !!