ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिये हुए रवाना

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, बनारी जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में 07 नवम्बर 2024 संस्था के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिये अमृतसर, डलहौजी, धर्मशाला ले जाया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण 07 नवम्बर 2024 से 14 नवम्बर 2024 तक पूर्ण कराया जायेगा। सर्वप्रथम विद्यार्थियों को संस्था की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की देख-रेख में जाँजगीर-नैला स्टेशन से ट्रेन द्वारा सफर की शुरूआत की गई। इस शैक्षणिक भ्रमण में संस्था के करीब 35 बच्चे तथा ६ शिक्षक व १ पैरेन्ट सम्मिलित हुये हैं।

 



इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

विद्यार्थियों को मुख्य रूप से स्वर्ण मंदिर अमृतसर, वाघा बॉर्डर, खज्जियार, जलियावाला बाग, कांन्ग्रा फोर्ट, क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश, बागसू नाग टेम्पल, चम्बा देवी इत्यादि जगहों का भ्रमण कराया जायेगा। शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देष्य विद्यार्थियों को अपने देश के विभिन्न क्षेत्रों के परिवेश की जानकारी को विषय वस्तु से जोडना और उसमें विस्तार करना है।

शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों की मानसिक और बौद्धिक विकास भी करना है। विद्यार्थियों में दुनिया को समझने की अनंत संभावनाएँ खुलती है और साथ ही आलोचनात्मक सोच भी बढ़ती है। संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल ने भ्रमण के गए विद्यार्थियों एवं संस्था कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दी।

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!