आपकी जीभ का रंग बताएगा आपके शरीर में कौन सी समस्या है? अनदेखा न करें, पढ़ें पूरी जानकारी..

अब भी शरीर में कोई समस्या होती है, डॉक्टर अक्सर जीभ देखने के लिए कहते हैं। क्यों? क्योंकि वे जीभ का रंग और आकार देख कर शरीर के स्वास्थ्य के बारे में अंदाज़ा लगा सकते हैं। यह पद्धति कई सदियों पुरानी है और मुख्य रूप से चीन की चिकित्सा प्रणाली का हिस्सा रही है।



 

 

अब आप भी घर पर अपनी जीभ देखकर जान सकते हैं कि शरीर में कोई समस्या है या नहीं।

1) जीभ पर हल्की सफेद परत:
जीभ हमारे पाचन तंत्र की स्थिति को बताती है। अगर जीभ पर हल्की सफेद परत है, तो इसका मतलब है कि पाचन सही चल रहा है।

 

 

2) मोटी सफेद परत:
यह शरीर में किसी समस्या का संकेत है। इसका मतलब हो सकता है कि शरीर के अंदर कहीं चोट है या किसी अंग में समस्या हो सकती है।

 

 

3) पीली परत:
सामान्यतः बुखार होने पर जीभ पर पीली परत जम जाती है। यह किसी बैक्टीरिया संक्रमण या शरीर के किसी हिस्से में सूजन का संकेत हो सकता है।

इसे भी पढ़े -  हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं ये खास फूड्स, नेचुरली बढ़ाते हैं आपका गुड कोलेस्ट्रॉल

 

 

4) लाल चकत्ते और उभरी त्वचा:
इसका मतलब है कि शरीर में ऊर्जा की कमी है। यह किसी एलर्जी, चर्म रोग, या रैश जैसी समस्या का भी संकेत हो सकता है।

 

 

स्वस्थ शरीर में जीभ का रंग हल्का गुलाबी होता है, जो पाचन तंत्र के सही तरीके से काम करने का भी संकेत है। आगे देखें कि किस रंग की जीभ किन समस्याओं का संकेत देती है।

1) पीली और सूखी जीभ:
अगर जीभ का रंग पीला और सूखी है, तो यह पाचन की गड़बड़ी या शरीर के ठंडेपन का संकेत हो सकता है। बार-बार सूखने वाली जीभ एनीमिया, अनिद्रा और याददाश्त कमजोर होने के संकेत भी दे सकती है।

2) चमकदार लाल जीभ:
यह शरीर में किसी संक्रमण का संकेत है। पहले यह जीभ के सिरे पर दिखता है और बाद में पूरे जीभ पर फैल सकता है।

इसे भी पढ़े -  पर्सनैलिटी में निखार लाने के लिए जरूरी हैं ये 5 आदतें, आज ही करें अपने रूटीन में शामिल

3) जीभ के किनारे लाल:
अधिक मसालेदार, फैटी, या शराब के सेवन से जीभ के किनारे लाल हो सकते हैं। कब्ज की समस्या भी इसका कारण हो सकती है।

4) नीली जीभ:
शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने पर जीभ का रंग नीला होने लगता है। इसे सायनोसिस कहा जाता है। यह रक्त संचार या दिल की समस्या का संकेत हो सकता है, अतः तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

5) काली जीभ:
कुछ लोगों में यह जन्म से होती है, पर अचानक काला रंग दिखे तो यह बैक्टीरिया के अत्यधिक जमाव का संकेत हो सकता है। पहले यह पीली, फिर भूरे रंग की और अंत में काली हो सकती है।

6) पीली जीभ:
यह रंग सामान्यतः जीभ में नहीं होता। अगर ऐसा हो, तो यह लीवर की समस्या या पीलिया का संकेत हो सकता है। जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।

7) बैंगनी जीभ:
शरीर में लंबे समय से कोई समस्या हो तो जीभ का रंग बैंगनी होने लगता है। इसका मतलब है कि शरीर में विटामिन B की कमी है।

इसे भी पढ़े -  Google ने रिलीज किया Android 17 Beta 2 अपडेट, नए फीचर्स के साथ सेफ्टी का रखा ध्यान

याद रखें, शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जीभ, जिसकी हम अक्सर अनदेखी करते हैं। हर दिन इसे साफ रखें ताकि कई बीमारियों से बचाव हो सके।

error: Content is protected !!