JanjgirChampa Action : शिवरीनारायण से खनिज का अवैध परिवहन करने वाले 1 हाइवा, 1 JCB, 1 ट्रैक्टर को किया जब्त, 3 दिनों में 23 वाहनों पर की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जिले में खनिज का अवैध उत्खनन और परिवहन पर उड़नदस्ता टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. शिवरीनारायण में आज 1 हाईवा, 1 जेसीबी और 1 ट्रैक्टर पर कार्रवाई हुई, वहीं चाम्पा और नवागढ़ क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई. इस तरह 3 दिनों में 23 वाहनों पर कार्रवाई की गई है. इससे पहले, पामगढ़ और बलौदा क्षेत्र में भी कार्रवाई हुई है. लगातार कार्रवाई के बाद खनिज माफिया में हड़कम्प है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Attack Arrest : जमीन विवाद को लेकर महिला के सिर पर टंगिया से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल

जिला खनि अधिकारी अनिल साहू ने बताया कि खनिज के उत्खनन और परिवहन की जहां भी सूचना मिल रही है, वहां कार्रवाई की जा रही है. अभी जिले के सभी क्षेत्रों में कार्रवाई हुई है. आगे भी यह कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने के दिए निर्देश

error: Content is protected !!