Korba Death : गेवरा खदान जाने वाले मार्ग पर ट्रेलर की ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए ड्राइवर की हुई मौत

कोरबा. दीपका थाना क्षेत्र के गेवरा खदान जाने वाले मार्ग पर ट्रेलर की ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए ड्राइवर विवेक शुक्ला की मौत हो गई. अन्य ट्रेलर के ड्राइवरों ने उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जागा. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.



दरअसल, गेवरा मार्ग पर एक-एक कर ट्रेलर आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान एक ट्रेलर काफी देर तक रुका हुआ था. चालक विवेक शुक्ला का सिर खिड़की पर टिका हुआ दिख रहा था. इधर, सोए होने की आशंका में अन्य चालक उसे जगाकर ट्रेलर को आगे बढ़ाने को कहने लगे और लगातार हॉर्न बजाने लगे. काफी समय बाद चिल्लाने से वह नहीं उठा.

इसे भी पढ़े -  CG News : खाद गबन मामले में कार्रवाई, प्रभारी शाखा प्रबंधक निलंबित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक ने की कार्रवाई...

इससे अनहोनी की आशंका पर अन्य ट्रेलर के ड्राइवर पहुंचे और उसे जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा. ड्राइवर की ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए ही मृत्यु हो गई थी. इस घटना की सूचना पर दीपका पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है. फिलहाल, मृतक के पोस्टमार्टम के बाद ही चालक के मौत के कारण का पता चल पाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big Action : गिट्टी का अवैध परिवहन करते 5 हाइवा पर कार्रवाई, बिना रॉयल्टी का किया जा रहा था परिवहन, कार्रवाई के वक्त SDM और तहसीलदार रहे मौजूद...

error: Content is protected !!