Janjgir News : परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीम ने 70 स्कूलों की बस की जांच की, 25 बसों में कमी होने पर 11 हजार जुर्माना वसूला गया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीम ने 70 स्कूलों की बस की जांच की. जांच में 25 बसों में कमी होने पर 11 हजार जुर्माना वसूला गया है. साथ ही, ड्राइवरों के नेत्र और स्वास्थ्य की भी जांच की गई.



जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू ने बताया कि जिले में अभी भी कई स्कूलों की बसों की जांच नहीं हुई है, जिनकी जांच स्कूल में की जाएगी और जिन बसों में कमी मिलेगी, उन स्कूलों पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

error: Content is protected !!