CG Budget For Free Bijli Yojana : किसानों को मिलेगी फ्री बिजली, बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किय ऐलान, जानें कितनी राशि का किया गया प्रावधान

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश का 24वां और साय सरकार का दूसरा बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लाल ब्रीफकेस लेकर विधानसभा पहुंचे और बजट पेश किया। आज पेश किया गया बजट में छत्तीसगढ़ के विजन पर ख़ास फोकस किया गया है।



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विश्व क्षय दिवस पर टीबी मुक्त 128 पंचायतों को सम्मानित किया गया, कलेक्टर समेत जनप्रतिनिधि रहे मौजूद...

साय सरकार का दूसरा बजट इस बजट में सरकार की तरफ से हर वर्ग के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपनी पत्नी के साथ राम मंदिर पहुंचे थे और वहां पूजा-अर्चना कर भगवान राम का आशीर्वाद लिया था।

निशुल्क बिजली योजना के लिए बड़ा ऐलान
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने भाषण में कहा कि, हमारी सरकार का आधार अच्छी नियत और कर्मठता है। वित्त मंत्री चौधरी ने बताया की इस बार उन्होंने बजट को खुद अपने हाथों से लिखा है और उसे अब सदन में पढ़ा। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्रो ओपी चौधरी ने कहा कि, कृषि पंपों के निशुल्क विद्युत प्रदाय योजना के लिए 3500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

error: Content is protected !!