JanjgirChampa News : पेशे से इंजीनियर सत्यलता आनंदप्रकाश मिरी बनी जिला पंचायत की अध्यक्ष, कहा, ‘ट्रिपल इंजन की सरकार के माध्यम से विकास करने की बात कही’, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस विधायकों के लिए कह दी बड़ी बात…

जांजगीर-चाम्पा. जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर BJP का कब्जा हो गया है. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर BJP की निर्विरोध जीत हुई है. अध्यक्ष पद पर सत्यलता आनन्द प्रकाश मिरी जीत हुई है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर गगन जयपुरिया की जीत हुई है. 17 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा के 13 और 4 सदस्य कांग्रेस के थे. इसमें 15 सदस्य पहुंचे थे और 2 अनुपस्थित थे.

 



कांग्रेस की ओर से किसी भी सदस्य ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया. लिहाजा BJP की दोनों पद पर निर्विरोध जीत हो गई. खास बात यह है कि नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्य्क्ष सत्यलता आनन्दप्रकाश मिरी ने बीई की पढ़ाई की है और पेशे से इंजीनियर है. जीत के बाद जिला पंचायत में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल और अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह समेत अन्य नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

जिला पंचायत में अध्यक्ष पद पर इंजीनियर सत्यलता आनन्दप्रकाश मिरी ने परचम लहराया है और ट्रिपल इंजन की सरकार के माध्यम से विकास करने की बात कही है. पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने कहा है कि जिला पंचायत में हार, कांग्रेस के तीनों विधायकों की हार है. उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, नहीं तो भीमा तालाब तो है ही…

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!