Bamhnidih Action : बम्हनीडीह में हसदेव नदी में रेत का उत्खनन, खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने JCB को पकड़ा

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह में हसदेव नदी में रेत का उत्खनन करते खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने जेसीबी को पकड़ा है. मामले में खनिज अधिनियम के तहत मालिक से जुर्माना वसूला जाएगा. बम्हनीडीह में इससे पहले भी कार्रवाई हुई थी. कार्रवाई के बाद रेत माफिया में हड़कम्प है.



दरअसल, हसदेव नदी में रेत का उत्खनन लगातार किया जा रहा है. शिकायत को देखते हुए खनिज विभाग कार्रवाई कर रहा है. फिर भी रेत माफिया बेलगाम हैं और हसदेव नदी में रेत का उत्खनन नहीं थम रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Rescue : बिलारी गांव में कुएं में गिरे बैल का रेस्क्यू किया गया, दो घण्टे की मशक्कत के बाद गौसेवकों ने बैल को बाहर निकाला... गहरे कुएं में इस तरह किया गया रेस्क्यू...

error: Content is protected !!