Janjgir Accident : गौद गांव में पिकअप और बाइक में हुई भिड़ंत, बाइक सवार युवक के पैर में आई चोट, महिला का भी टूटा पैर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के गौद गांव में पिकअप और बाइक में भिड़ंत होने से बाइक सवार युवक और महिला को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए डायल 112 ने अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल युवक और महिला केवा गांव के रहने वाले हैं. पिकअप चालक गौतम गोंड़, बम्हनीडीह का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : मटियारी धाम में श्रीराम कथा श्रवण करने उपस्थित हुए राजेश्री महन्त, व्यास पीठ पर विराजित है अनंत श्री विभूषित सियारामशरण महाराज...

दरअसल, केवा निवासी बाइक सवार युवक रोहन केंवट और महिला पांचो बाई, गौद के पास पहुंचे थे कि पिकअप से भिड़ंत हो गई. इसकी वजह से बाइक सवार युवक के पैर में चोट आई है, वहीं महिला पांचो बाई का पैर टूट गया है. दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

error: Content is protected !!