Janjgir-Sakti News : दर्राभाठा गांव के व्यक्ति की लू लगने की वजह से इलाज के दौरान हुई मौत, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा गया

जांजगीर-सक्ती. सक्ती जिले के बाराद्वार क्षेत्र के दर्राभाठा गांव के 47 वर्षीय व्यक्ति दुजेराम दिव्य की लू लग गई और इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.



जानकारी के अनुसार, दर्राभाठा गांव के 47 वर्षीय दुजेराम दिव्य को लू लगने की वजह से तबियत खराब हो गई. 14 जून को परिजन इलाज के लिए दुजेराम दिव्य को जांजगीर के जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां आज दुजेराम दिव्य की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही, बड़े रामपुर में फेब्रिकेशन दुकान हटाकर भूमि कराई मुक्त, छातामुड़ा में अवैध सड़क को हटाकर नाले का प्रवाह किया गया बहाल, सांगीतराई में तोड़ी गई अवैध बाउंड्रीवाल, अभियान रहेगा सतत जारी...

error: Content is protected !!