JanjgirChampa News : विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव पहुंच रहा कृषि रथ

जांजगीर-चाम्पा. जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि रथ गांव-गांव पहुंच रहा है और किसानों को कृषि सम्बन्धी जानकारी दी जा रही है. जिले में 3 कृषि रथ निकला है, जो हर दिन जिले के 6 गांवों में पहुंच रहा है. यहां कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहते हैं. गांव पहुंचने पर कृषि रथ के माध्यम से किसानों को फसल चक्र परिवर्तन, नई तकनीक से खेती की जानकारी दी जा रही है.



इसे भी पढ़े -  Champa News : ​जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के पुनर्गठन में ग्राम सिवनी का दबदबा, वरिष्ठ नेता भागवत साहू उपाध्यक्ष व नम्रता नामदेव बनीं सचिव

किसानों का कहना है कि सरकार का यह सराहनीय प्रयास है. विकसित कृषि संकल्प अभियान से किसानों को गांव में ही कृषि की जानकारी मिल रही है. कृषि विभाग के उप संचालक ललित मोहन भगत ने बताया कि 29 मई को कृषि रथ निकला है, जो 12 जून तक गांव-गांव पहुंचेगा. हर दिन जिले के 6 गांवों में पहुंचकर किसानों को जानकारी दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinatayan News : सदगुरु ऋतेश्वर महाराज के आशीर्वाद से शिवरीनारायण के विकास पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से प्रतिनिधिमंडल की भेंट, अप्रेल में शिवरीनारायण आने की दी सहमति...

error: Content is protected !!