JanjgirChampa Rape Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी लालाराम यादव के खिलाफ BNS की धारा 137 (2), 64 (2) ड, पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी करमंदी गांव का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  भूमिहीन कृषि मजदूरों को राशि वितरण योजना, उनके आत्मबल को बढ़ाने वाला है : इंजी. रवि पाण्डेय

पुलिस ने मुताबिक, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई बहला फुसलाकर भगा ले गया है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी लाला राम यादव के कब्जे नाबालिग लड़की को बरामद किया है. पुलिस बे आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Police Transfer : 106 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने आदेश जारी किया, जिले में खुलेगा महिला थाना, पुलिसकर्मियों की हुई पोस्टिंग... देखिए पूरी सूची...

error: Content is protected !!