JanjgirChampa Death : आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत, मुलमुला थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया- झूलन गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई. मृतक युवक का नाम रूपेश यादव है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है.



इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

दरअसल, पकरिया-झूलन गांव में रूपेश यादव, घर में सोया था और बाथरूम जाने के लिए उठा. वह घर से निकला, इसी दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई.

error: Content is protected !!