Janjgir : जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्थायी समिति की बैठक शुरू होने के बाद हो गई स्थगित

जांजगीर-चाम्पा. जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्थायी समिति की बैठक शुरू होने के बाद स्थगित हो गई. डीएमएफ और सीएसआर के तहत किए कार्यों के अलावा अन्य कार्यों की जानकारी नहीं मिली. इसे लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने बैठक स्थगित कर दिया. बैठक में 29 एजेंडा रखे गए थे, जिन पर चर्चा नहीं हो सकी. अफसरों की लापरवाही भी नजर आई और वक्त पर अफसर नहीं पहुंचे, वहीं कुछ ने अधीनस्थ अफसरों को भेज दिया.



इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1000 ट्रिप रेत जब्त, रेत माफिया में हड़कम्प...

बैठक में अफसर वक्त पर नहीं आते, पूरी जानकारी लेकर अफसर मौजूद नहीं होते, उच्च अफसर के द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारी को भेज दिया जाता है. इस सब बातों को लेकर जिला पंचायत की बैठक स्थगित की गई.

error: Content is protected !!