JanjgirChampa Big News : अकलतरा में किसान से 98 हजार रुपये की उठाईगिरी का मामला, मप्र के अनूपपुर से 2 आरोपी पकड़ाए, CCTV में कैद हुए थे बदमाश

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में किसान से 98 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले में पुलिस की टीम ने 2 बदमाशों को मप्र के अनूपपुर से पकड़ लिया है. उठाईगिरी के बाद बाइक से भागते 2 बदमाश, CCTV में कैद हुए थे. इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो बदमाशों के मप्र के अनूपपुर के रहने वाले होने की बात सामने आई, फिर पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को अनूपपुर से पकड़ लिया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कृषि विभाग ने 500 बोरी उर्वरक जब्ती की कार्रवाई की, कई दुकान संचालकों को नोटिस जारी, कल भी हुई कार्रवाई...

दरअसल, बुधवार 3 सितंबर को फरहदा गांव का किसान ढोलनारायण पटेल, अकलतरा के सहकारी बैंक आया था और 98 हजार रुपये निकालकर बाइक से जा रहा था. रुपये को बाइक की डिक्की में रखा था. फिर वह अकलतरा की दुकान में चायपत्ती लेने रुका था. इसी दौरान कुछ मिनटों में डिक्की से 98 हजार रुपये को बदमाशों ने पार कर दिया था. उठाईगिरी की घटना CCTV में कैद हुई थी और बाइक से भागते 2 बदमाशों दिखे थे. इसके बाद, पुलिस ने दोनों बदमाशों को मप्र के अनूपपुर से दबोच लिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : किसान को बगैर सूचना दिए हाईटेंशन टॉवर लगाने खोद डाले खेत, एसडीएम ने नहीं सुनी फरियाद तो कलेक्टर के पास पहुंचे किसान

error: Content is protected !!