सरकार के प्रयासों से रबी फसल लेकर समृध्द होंगे किसान : इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ में रबी फसल को लेकर इस वर्ष किसानों के बीच उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा कृषि संसाधनों की समय पर उपलब्धता से खेती को मजबूती मिल रही है। किसान मोर्चा छग के प्रदेश प्रवक्ता इंजी रवि पाण्डेय ने भी राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव खेतों में साफ दिखाई दे रहा है।



इंजी. रवि पाण्डेय ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को उन्नत बीज, खाद और कृषि उपकरणों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को खेती में सुविधा मिली है। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए लगातार मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इन प्रयासों के कारण रबी फसलों की बुवाई में वृद्धि दर्ज की गई है और किसानों का रुझान दलहन एवं तिलहन फसलों की ओर भी बढ़ा है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और नहर संरक्षण कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है। नहरो के मरम्मत के साथ ही , तालाबों के जीर्णोद्धार तथा सूक्ष्म सिंचाई योजनाओं के माध्यम से अंतिम छोर के खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था मजबूत हुई है। इससे किसानों को रबी फसल लगाने में सहूलियत मिल रही है और उत्पादन की संभावनाएं बढ़ी हैं।
इंजी पाण्डे ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा फसल बीमा योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है, जिससे प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल रही है। इससे किसानों का जोखिम कम हुआ है और वे खेती के प्रति अधिक आत्मविश्वास के साथ कार्य कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, मारपीट भी करता था आरोपी पति, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

उन्होंने आगे कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को नई तकनीक और बेहतर फसल प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है, जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो रही है।
कुल मिलाकर राज्य सरकार के सतत प्रयासों से छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र मजबूत हो रहा है और किसानों को इसका लाभ मिल रहा है। यदि मौसम अनुकूल बना रहता है तो इस वर्ष रबी फसल किसानों के लिए बेहतर उत्पादन और आय का नया अवसर साबित हो सकती है ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Suspend : SI को निलंबित किया गया, SP ने की कार्रवाई, ये है मामला, देखिए आदेश...

error: Content is protected !!