JanjgirChampa Judgement : Janjgir : पटवारी और सहयोगी को 3-3 साल की सजा, लोवर कोर्ट के फैसले को पंचम अपर सत्र न्यायालय ने बरकरार रखा, ये है मामला…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के पंचम अपर सत्र न्यायालय ने फर्जी ऋण पुस्तिका बनाने वाले आरोपी पटवारी दयाराम साहू और सहयोगी परमानंद कर्ष को 3-3 साल के कारावास की सजा सुनाई है. मामला बिर्रा क्षेत्र के तालदेवरी गांव का है.



जांजगीर के अपर लोक अभियोजक केदार नाथ कश्यप ने बताया कि साल 2023 में नम्मूलाल पटेल ने बिर्रा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था. फर्जी तरीके से ऋण पुस्तिका बनाकर गरियाबंद जिले से 22 लाख का लोन लिया गया था. मामले में एफआईआर दर्ज कर मामला चाम्पा के सिविल कोर्ट में पेश किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

मामले की सुनवाई करते कोर्ट ने आरोपी पटवारी दयाराम साहू और सहयोगी परमानन्द कर्ष को 3-3 साल की सजा सुनाई थी. इस पर आरोपियों ने जांजगीर के पंचम सत्र न्यायालय में अपील की थी और सुनवाई करते कोर्ट ने लोवर कोर्ट की सजा को बरकरार रखा. इस तरह पटवारी दयाराम साहू और सहयोगी परमानंद कर्ष को 3-3 साल की सजा सुनाई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident : राखड़ से भरा ट्रेलर पलटा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान...

error: Content is protected !!