37 साल पुराने गाने ने Dhurandhar The Revenge में फूंकी जान, Sunny Deol की मूवी से है नाता

धुरंधर पार्ट 1 में देखा गया था कि मेकर्स ने पुराने गानों को रीमेक करके पेश किया, जो ऑडियंस को काफी पसंद आया। उदाहरण के लिए आप रंबा हो और मोनिका ओह माय डार्लिंग का नाम ले सकते हैं। उम्मीद ये भी जताई जा रही थी कि ऐसा ही कुछ कमाल धुरंधर द रिवेंज भी नजर आएगा।



धुरंधर 2 में भी मेकर्स ने अभिनेता सनी देओल की 37 साल पुरानी कल्ट क्लासिक मूवी के एक गाने को रीमेक किया है, जो अपने वक्त में काफी हिट हुआ था। आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है।

धुरंधर द रिवेंज का हिस्सा बना ये गाना
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 में जिस पुराने गाने के रीमेक किया गया है, उसका नाम ओये ओये तिरछी टोपी वाले… (Oye Oye, Tirchhi Topi Wale) है। ये गाना साल 1989 में आई डायरेक्टर राजीव राय की कल्ट मूवी त्रिदेव से नाता रखता है। इस मूवी में सनी देओल, जैकी श्रॉफ और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया। ओये ओये गाने के नसीरुद्दीन शाह पर फिल्माया गया था और आज भी इस सॉन्ग को खूब सुना जाता है।

इसे भी पढ़े -  Mirzapur की गद्दी के लिए महासंग्राम, नोट कर लीजिए तारीख... इस महीने में फिर 'भौकाल' मचाने आ रहे हैं 'कालीन भैया'

गौर किया जाए धुरंधर 2 के ओये ओये गाने की तरफ तो इस गीत के नए वर्जन का नाम रंग दे लाल (ओये ओये) (Rang De Lal (Oye Oye) है। जैस्मीन सैंडलस, अफसाना खान, अमित कुमार, रेबल जैसे गायकों ने इसको अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि संगीतकार का क्रेडिट शाश्वत सचदेव और कल्याणजी आनंदजी को दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Mirzapur की गद्दी के लिए महासंग्राम, नोट कर लीजिए तारीख... इस महीने में फिर 'भौकाल' मचाने आ रहे हैं 'कालीन भैया'

बेशक ओये ओये गाने को धुरंधर द रिवेंज में नए सिरे से पेश किया गया है, लेकिन इसे सुनने के बाद विटेंज वाइव आती है। इस तरह से 37 साल बाद भी ये गाना सुनने पर नया-नया सा लग रहा है। धुरंधर 2 में त्रिदेव का ये गीत कई मौके पर सुनने को मिल जाता है।

धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज
फिल्म धुरंधर 2 को लेकर इस वक्त सिनेप्रेमियों में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। फैंस इस मूवी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म के थिएटर्स में शोज हाउसफुल जा रहे हैं, जो ये बताने के लिए काफी है कि सिनेमा में ये मूवी एक नई क्रांति लेकर आई है।

इसे भी पढ़े -  Mirzapur की गद्दी के लिए महासंग्राम, नोट कर लीजिए तारीख... इस महीने में फिर 'भौकाल' मचाने आ रहे हैं 'कालीन भैया'

error: Content is protected !!