Akaltara Big News : नगर पालिका अध्यक्ष का जल संचयन सत्याग्रह, तालाब के पास अनिश्चितकालीन अनशन में बैठी अध्यक्ष, …ये है मांग… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में नगर पालिका की अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी, तालाब के किनारे अनिश्चिकालीन अनशन में बैठ गई है. नगर के गोपिया तालाब में वर्षा जल संचयन के लिए कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर अध्यक्ष ने अनशन शुरू किया है. 27 लाख 32 हजार की राशि स्वीकृति के बाद भी कार्य शुरू नहीं होने से वे नाराज हैं. फिलहाल, अध्यक्ष से चर्चा करने कोई भी अफसर अब तक नहीं पहुंचे हैं.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda News : पोंच में बेटियों को मिलेगा कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण

अध्यक्ष के मुताबिक, साल 2024 से गोपिया तालाब की साफ़-सफाई और टो-वॉल के कार्य के लिए राशि स्वीकृत है, लेकिन काम नहीं हो रहा है. प्रशासन से इसकी कई बार मांग हुई और परिषद में भी बात रखी गई, लेकिन तालाब में कार्य शुरू नहीं हुआ है, इसलिए अध्यक्ष ने जल संचयन सत्याग्रह करने का फैसला लिया और तालाब के किनारे अनिश्चितकालीन अनशन में बैठ गई है.

error: Content is protected !!