जांजगीर-चांपा में बड़ा घोटाला उजागर, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु सहायता योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया, मृत महिला के नाम पर बनाए गए फर्जी दस्तावेज, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर निकाली गई ₹1 लाख सहायता राशि, श्रम विभाग की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

जांजगीर-चांपा. जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में लाखों रुपये के फर्जीवाड़े का गंभीर मामला उजागर किया है। इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, विकासखंड बम्हनीडीह निवासी स्वर्गीय श्रीमती सुमन बाई पटेल के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर श्रम विभाग में पंजीयन कराया गया तथा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर योजना की सहायता राशि स्वीकृत कर ली गई, जबकि वास्तविक मृत्यु तिथि पूर्व की होने के बावजूद दस्तावेजों में हेरफेर कर शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ लिया गया।



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर शिवरीनारायण पुलिस ने की कार्रवाई, गिरफ्तार कर तहसील न्यायालय में पेश किया गया...

बताया गया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ₹1,00,000 की सहायता राशि संबंधित बैंक खाते में अंतरित कर दी गई। मामले में विभागीय स्तर पर मिलीभगत की आशंका भी जताई गई है।
श्री जयपुरिया ने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि श्रम विभाग से जुड़े दलालों एवं अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने दोषियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई, राशि की रिकवरी तथा जिलेभर में योजनाओं की विशेष जांच एवं ऑडिट कराने की मांग की है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि “प्रदेश में भाजपा और सुशासन की सरकार है गरीब एवं श्रमिकों के हक पर डाका डालने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।”

इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : नगर पालिका अध्यक्ष का जल संचयन सत्याग्रह, तालाब के पास अनिश्चितकालीन अनशन में बैठी अध्यक्ष, ...ये है मांग... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!