सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

जांजगीर-चाम्पा. सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण (Educational Industrial Tour) का आयोजन किया गया. इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को औषधि उद्योग के व्यावहारिक कार्यों, उत्पादन प्रक्रियाओं तथा गुणवत्ता नियंत्रण संबंधी जानकारी प्रदान करना था. इस दौरान विद्यार्थियों ने जैन्टिक फार्मास्यूटिकल ड्रग कंपनी सहित विभिन्न औद्योगिक एवं शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण किया, जहाँ उन्हें औषधि निर्माण की आधुनिक तकनीकों, गुणवत्ता परीक्षण, पैकेजिंग एवं विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई. औद्योगिक विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को फार्मास्यूटिकल उद्योग में करियर के अवसरों तथा नवीन शोध एवं विकास कार्यों के बारे में भी अवगत कराया गया.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण में 29 बरस पहले बना 'शबरी सेतू' हुआ जर्जर, गड्ढे की वजह से हो रहे हादसे, मरम्मत की दरकार, कलेक्टर ने कहा...

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं, जिससे उन्हें फार्मास्यूटिकल उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यावसायिक कौशल और व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

संस्थान के डायरेक्टर दीपक कश्यप ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों को उद्योगों में उपयोग होने वाली नवीन तकनीकों और कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होता है, जो उनके भविष्य के करियर के लिए अत्यंत लाभकारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

महाविद्यालय के उप-प्राचार्य गौरव वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इससे छात्रों को फार्मास्यूटिकल उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलता है तथा उन्हें अपने करियर के प्रति नई दिशा और प्रेरणा प्राप्त होती है.

इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न होने पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया.

error: Content is protected !!