Guerrilla 450 नए अवतार में तैयार, Royal Enfield ने रीलीज किया टीजर, इस दिन होगी लॉन्च

Royal Enfield फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी अपनी बाइक Guerrilla 450 का नया मॉडल लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने इसका एक सस्पेंस भरा टीजर वीडियो भी जारी कर दिया है। इस नई बाइक से आधिकारिक तौर से 27 मार्च 2026 को पर्दा उठाया जाएगा। यह बाइक Himalayan 450 के Sherpa 450 इंजन पर आधारित है।



पुरानी कमियों होंगी दूर
मौजूदा Guerrilla 450 अपनी रफ्तार और स्टाइल के लिए जानी जाती है लेकिन इसमें कुछ ऐसी खामियां थीं जिन्हें सुधारने की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। ग्राहकों और एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सड़क पर इसके पुराने टायर्स की ग्रिप अच्छी नहीं थी। इसके अलावा खराब रास्तों पर इसका सस्पेंशन बहुत ही सख्त महसूस होता था।

इसे भी पढ़े -  Samsung का 200MP कैमरा वाला नया फोल्ड फोन, 8 इंच स्क्रीन के साथ स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

एडवांस फीचर्स और कलर
इस बार उम्मीद लगाई जा रही है कि नई Guirrella 450 को नए वेरिएंट और नए कलर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा जिससे ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके। इसके अलावा, राइडिंग को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे नए फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।

टायर्स में बदलाव और क्विक शिफ्टर
बाइक के बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव की उम्मीद कम ही है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स पर अब पहले वाले मोटे ड्यूल पर्पज टायर्स की जगह सड़क के लिए खास तौर पर बने टायर्स मिल सकते हैं। इससे पक्की सड़कों और मोड़ पर बाइक की ग्रिप और स्थिरता काफी बढ़ जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Netflix पर दस्तक दे रहा 7 साल पुरानी क्राइम थ्रिलर का सीक्वल, आते ही बन गई मस्ट वॉच

साथ ही, बार-बार क्लच दबाने की झंझट को कम करने के लिए कंपनी इसमें Quick-Shifter का विकल्प दे सकती है। इन बदलावों के बाद बाइक की रफ्तार और कंट्रोल के बीच एक शानदार तालमेल देखने को मिलेगा।

इंजन और पावर
इसमें वहीं पुराना 452cc का सिंगल सिलिंडर शेरपा इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,000rpm पर 39.5hp की पावर और 5,500rpm पर 40nm का टॉर्क जनरेट करता है। ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर हाईवे पर बेहतर संतुलन के लिए इसमें आगे 43mm के टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है।

इसे भी पढ़े -  मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

सुरक्षा के लिए बाइक के अगले पहिए में 310mm और पिछले पहिए में 270mm के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही, इसमें डुअल-चैनल ABS को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर शामिल किया गया है।

error: Content is protected !!