IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है। कीवी टीम के 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो चुटकियों में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। इसमें सलामी बल्लेबाज फिन एलन का नाम शामिल है। एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया था। उन्होंने शतक लगाकर टीम को फाइनल का टिकट दिलाया था। उनके अलावा कप्तान मिचेल सैंटनर भारत के लिए बड़ा खतरा साबित होंगे। ऐसे में भारत को न्यूजीलैंड के 5 खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा।



भारत को इन 5 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान-

1. फिन एलन
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं। एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 33 गेंदों पर शतक लगाया था। उनकी पारी का नतीजा था कि टीम फाइनल में पहुंच गई। ऐसे में टीम इंडिया को उनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्हें भारतीय गेंदबाजों को जल्दी आउट करना होगा, नहीं तो वे कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल देंगे।

इसे भी पढ़े -  7-Seater SUV: जल्द आने वाली हैं ये नई 7-सीटर SUVs, फीचर्स और माइलेज ऐसे की उड़ जाएंगे होश

2. मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी भारत के चैंपियन बनने की राह में रोड़ा बन सकते हैं। सैंटनर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गेंद और बल्ले के साथ शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने सुपर-8 चरण में श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ निचले क्रम में आकर बेहतरीन बैटिंग की थी और टीम को फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया था। इसके अलावा वे अपनी स्पिन गेंदबाजी से भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। टीम इंडिया के बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ इस वर्ल्ड कप में संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं।

3. टिम सीफर्ट
कीवी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट भी भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने भी अर्धशतक लगाया था। सीफर्ट आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में अगर उन्हें भारतीय टीम को जल्दी पवेलियन भेजना होगा, नहीं तो मुकाबला भारत से छीन सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

4. डेरिल मिचेल
न्यूजीलैंड के मध्य क्रम के बल्लेबाज डेरिल मिचेल भारत के खिलाफ हमेशा बेहतरीन बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप से पहले भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में भी शानदार खेल दिखाया था। ऐसे में भारत को उन्हें हर हाल में रोकना होगा। मिचेल जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं और ये भारत के लिए और भी चिंता का विषय है।

5. लॉकी फर्ग्युसन
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन भी भारत के चैंपियन बनने की राह में रोड़ा बन सकते हैं। फर्ग्युसन अपनी गति से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। संजू सैमसन और शिवम दुबे को छोटी गेंदों के खिलाफ दिक्कत होती है, जिसे फर्ग्युसन गति के साथ डाल सकते हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहना होगा।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

error: Content is protected !!