फरवरी 2026 में भारतीयों ने इन 5 SUVs पर लुटाया सबसे ज्यादा प्यार, Top 5 में Maruti, Tata, Hyundai शामिल

देश में हर महीने लाखों की संख्‍या में कारों की बिक्री होती है। जिनमें कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों का भी बड़ा योगदान होता है। बीते महीने के दौरान किन कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी की सबसे ज्‍यादा मांग रही है। Top-5 लिस्‍ट में कौन सी एसयूवी को शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।



सबसे ज्‍यादा रही Tata Nexon की मांग
फरवरी 2026 के दौरान देशभर में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा Tata Nexon की मांग रही है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 19430 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जब‍कि फरवरी 2025 के दौरान इस एसयूवी की 15349 यूनिट्स की बिक्री की गई है।

दूसरे नंबर पर रही Tata Punch
टाटा की ओर से इस सेगमेंट में पंच की बिक्री की जाती है। इस एसयूवी की भी बीते महीने काफी मांग रही है। जानकारी के मुताबिक इसकी 18748 यूनिट्स की बिक्री देशभर में की गई है। जबकि 2025 में इसी अवधि के दौरान इसकी संख्‍या 14559 यूनिट्स की थी।

तीसरे नंबर पर रही Maruti Brezza
मारुति की ओर से ब्रेजा एसयूवी को भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 17863 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि 2025 में इसी अवधि में इसकी 15392 यूनिट्स की बिक्री की गई है।

अगले नंबर पर रही Maruti Fronx
मारुति की ओर से फ्रॉन्‍क्‍स एसयूवी को भी ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 13898 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि फरवरी 2025 के दौरान यह संख्‍या 21461 यूनिट्स की थी।

Top-5 में शामिल हुई Hyundai Venue
हुंडई की ओर से वेन्‍यू को भी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। बीते महीने के दौरान इस एसयूवी की 10494 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि इसके पहले फरवरी 2025 के दौरान 10125 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है।

error: Content is protected !!