Janjgir-Baloda Big News : मोबाइल टॉवर के केबल चोरी करते 3 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया, टॉवर से काटे गए केबल भी जब्त…

हरीश साहू, जांजगीर-बलौदा. पंतोरा उपथाना के खैजा गांव में BSNL मोबाइल टॉवर के केबल चोरी करते 3 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा. तीनों चोर में से 1 नाबालिग है. सूचना के बाद मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची और पकड़ाए चोरों को पुलिस के हवाले किया गया. इसके बाद, तीनों चोर को पंतोरा उपथाना ले गई और मामले में पूछताछ की जा रही है. ये तीनों लोग, बम्हनीडीह क्षेत्र के सोनाईडीह गांव के हैं, जो अभी पहरिया गांव में अस्थायी रूप से रहते थे और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. इनसे टॉवर से काटे गए केबल को भी जब्त किया गया है.



इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : मरघट्टी गांव में महानदी पर चेन माउंटेन से रेत की अंधाधुंध खोदाई, नियम-कायदे ताक पर, खनिज विभाग के अफसरों को कोई सरोकार नहीं, PMGSY की सड़क को रौंद रहे रेत से भरे भारी वाहन, ग्रामीणों में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है गुस्सा...

दरअसल, खैजा गांव के BSNL मोबाइल टॉवर के कुछ दूरी पर युवक रात में बातचीत कर रहे थे. इस दौरान आवाज आई और वहां जाकर देखे तो 3 लोग केबल को काट रहे थे. इस पर तीनों को ग्रामीणों ने पकड़ा. फिर डायल 112 को बुलाकर तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : बसपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टण्डन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, अंबेडकर जयंती के दिन अवकाश के बाद भी ट्रेनिंग, अवकाश देने की मांग, ये लिखा पत्र में, जानिए...

error: Content is protected !!