




मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच चांदी में आई भारी गिरावट (silver price crash) ने बाजार को हिला दिया। गुरुवार को दिन भर में ही चांदी 19,000 रुपए टूट गई और कीमत 2.29 लाख (silver rate today) रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास आ गई। निवेशकों के लिए यह बड़ा झटका है, क्योंकि हाल तक तेजी के संकेत मिल रहे थे, लेकिन अचानक बाजार का मूड बदल गया।
MCX 6.60 फीसदी से ज्यादा टूटी चांदी
वायदा बाजार में यह गिरावट साफ दिखी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मई डिलीवरी वाले चांदी कॉन्ट्रैक्ट में 16,458 रुपए यानी 6.63% की बड़ी गिरावट दर्ज हुई और भाव 2,31,736 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम रह गया। इस दौरान 6712 लॉट का कारोबार हुआ, जो बताता है कि बाजार में तेज बिकवाली हुई।
कारोबारी सत्र के दौरान इसका हाई लेवल 2,45,674 रुपए और लो लेवल 2,29,234 रुपए रहा। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 2,48,194 रुपए पर क्लोज हुई थी। यानी पिछले क्लोज और आज के लो लेवल की तुलना करें तो चांदी 18,960 रुपए की भारी गिरावट आई है।
वैश्विक बाजार में भी औंधे मुंह गिरी चांदी
ग्लोबल मार्केट में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। कॉमेक्स (COMEX) पर चांदी 7.5% से ज्यादा गिरकर करीब 71 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। यानी गिरावट सिर्फ घरेलू नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में चांदी पर दबाव बना हुआ है।
क्यों आई गिरावट? अजय केडिया ने बताई वजह
इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है- अमेरिकी फेडरल रिजर्व का सख्त रुख और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें। महंगाई के बने रहने की चिंता के चलते अब ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम हो गई है। इसका सीधा असर सोना-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश पर पड़ा है, क्योंकि निवेशकों का रुझान कम हो गया।
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक,
“फेड की बैठक, मजबूत डॉलर इंडेक्स और ग्लोबल अनिश्चितता ने सोना-चांदी को नीचे धकेला है।” उन्होंने यह भी कहा कि दुबई जैसे सुरक्षित माने जाने वाले बाजार में हाल की घटनाओं से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है, जिससे कीमतों पर और दबाव पड़ा।
केडिया ने एक अहम ट्रेंड की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि, “इतिहास बताता है कि युद्ध या तनाव के दौरान शुरुआत में सोना-चांदी गिरते हैं, बाद में तेजी आती है।” यानी मौजूदा गिरावट लंबी अवधि की तस्वीर नहीं, बल्कि शॉर्ट टर्म करेक्शन भी हो सकती है।
अजय केडिया ने बताया टारगेट प्राइस
आगे के टारगेट की बात करें तो केडिया का अनुमान है कि इस महीने गिरावट जारी रह सकती है। ग्लोबल मार्केट में चांदी 64 डॉलर प्रति औंस (Silver Price Targe 2026) तक फिसल सकती है, जबकि MCX पर कीमत 2.10 लाख रुपए (Silver Targe Price 2026) प्रति किलो के आसपास आ सकती है।
निवेशकों को क्या दी सलाह ?
अजय केडिया ने निवेशकों को भी साफ सलाह दी है कि, अगर आपने ऊंचे स्तर पर चांदी खरीदी है तो घबराकर बेचने की जरूरत नहीं है। बाजार में गिरावट आती है, लेकिन कीमतें शून्य नहीं होतीं। तेजी के बाद करेक्शन आना सामान्य बात है।
सोना-चांदी नहीं तो कहां करें निवेश ?
हालांकि नए निवेशकों को थोड़ा इंतजार करने की सलाह दी गई है। अभी बाजार में उतार-चढ़ाव ज्यादा है, ऐसे में सही एंट्री का इंतजार बेहतर रहेगा। अगर निवेश करना ही है तो SIP या ETF के जरिए धीरे-धीरे निवेश करना ज्यादा सुरक्षित तरीका हो सकता है।
एक और अहम संकेत गोल्ड-सिल्वर रेशियो को लेकर दिया गया है। अगर यह 66 के आसपास जाता है तो चांदी पर और दबाव बढ़ सकता है, जबकि सोने में मजबूती देखने को मिल सकती है।
कुल मिलाकर, चांदी में आई यह बड़ी गिरावट निवेशकों के लिए अलर्ट है। बाजार अभी अस्थिर है और आने वाले दिनों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।





